ज्वांइन सोशल मीडिया अभियान में छत्तीसगढ़ से दो माह में जोड़े जाएंगे 11 हजार सदस्य
रायपुर
ज्वांइन सोशल मीडिया अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में भी प्रथम दो माह में 11 हजार लोगों को जोड?े का लक्ष्य रखा गया है, इनमें से ही इच्छुक लोगों को कांग्रेस संगठन में भी जिम्मेदारी जिलेवार दी जायेगी। इसके अलावा पूरे देश भर में 5 लाख सदस्य बनाए जाएंगे जिसके लिए टोल फ्री नंबर 1800 1200 00044, व्हाट्सअप नंबर 7574000525 और ईमेल आईडी एसएमडब्ल्यू एडदरेड आईएनसी डॉट इन जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा विस्तार से इस अभियान पर प्रकाश डाला गया एवं सोशल मीडिया प्रभारी रूचिरा चतुवेर्दी ने बताया कि भारत देश में इस अभियान के तहत 5 लाख लोगों को प्रथम चरण में जोड?े का लक्ष्य रखा गया है और छत्तीसगढ़ में प्रथम दो माह में 11 हजार लोगों को जोड़ा जाएगा। इनमें से ही इच्छुक लोगों को कांग्रेस संगठन में भी जिम्मेदारी जिलेवार दी जायेगी। पिछले 7 सालों में मोदी सरकार ने देश की आवाज को कुचलने का काम किया है। पहले भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों की आवाज, नोटबंदी लाकर आम नागरिकों की आवाज, जीएसटी लाकर छोटे व्यापारी की आवाज को कुचलने का प्रयास किया। आज महिला सुरक्षा की बात हो, बेरोजगारी की बात हो, हर मुद्दे पर मोदी सरकार आम नागरिकों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। इन आवाज को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में रखने के लिये ज्वांइन सोशल मीडिया अभियान की शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गयी है।
आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में युद्ध स्तर पर यह अभियान चलाया जायेगा। जिस प्रकार रमन सरकार के कुनीतियों के खिलाफ प्रदेश आईटीसेल की टीम एक आंदोलन खड़ा किया था, उसी प्रकार इस अभियान के तहत प्रदेश के लोंगों को मोदी सरकार के कुनीतियों के खिलाफ मंच देने का प्रयास होगा। इस अभियान से जुड?े हेतु टोल फ्री नंबर 1800 1200 00044, व्हाट्सअप नंबर 7574000525 एवं ईमेल आईडी एसएमडब्ल्यू एडदरेड आईएनसी डॉट इन जारी किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि पूरे देश में एक बड़ा तबका केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक कृत्यों के विरोध में आवाज उठाना चाहता है और भाजपा की ट्रोल आर्मी के खिलाफ भी मुखरता से अपनी बात रखना चाहता है उनके लिये सोशल मीडिया में यह एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया वारियर की फौज खड़ी की जायेगी।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी महमंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी रूचिरा चतुवेर्दी, आईटी सेल अध्यक्ष जयर्वधन बिस्सा, संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता विकास तिवारी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता एम.ए. इकबाल, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, संचार विभाग सदस्य नितिन भंसाली, सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, मणी वैष्णव, सागर सोलंकी, सत्यम शुक्ला ने इस अभियान की शुरूआत की।

पाठको की राय